अगर आपके घर के सामने नीम का पेड़ है तो आप वाकई बहुत भाग्यशाली हैं। नीम की पत्तियां भले ही कड़वी हों लेकिन इनमें ऐसे गुण हैं, जो कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचाव करती हैं। पर क्या आपको पता है की अगर आप नीम की पत्तियों की चाय का सेवन करते है तो इससे आपके शरीर को दुगुने लाभ मिल सकते है।
ये स्वाद में थोड़ी सी कड़वी ज़रूर होती है पर सेहत के लिहाज से इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। बता दें कि नीम के अर्क में मधुमेह, बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के गुण पाए जाते हैं। तो आइए बताते है आपकों कि किस तरह से नीम को प्रमुख रूप से इस्तेमाल किया जाता है।
1. जल जाने पर अगर आप खाना बनाते वक्त या किसी दूसरे कारण से अपना हाथ जला बैठी हैं तो तुरंत उस जगह पर नीम की पत्तियों को पीसकर लगा लें। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण घाव को ज्यादा बढ़ने नहीं देता है।
2. स्किन को फायदा नीम की पत्तियों के पेस्ट को दही में मिलाकर पिंपल्स पर लगाएं। इसके ऐंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल्स दूर कर देंगे। पत्तियों के पेस्ट को रोज स्किन पर लगाएं। ब्लैक हेड्स की समस्या दूर हो जाती है।
3. कान दर्द में अगर आपके कान में दर्द रहता है तो नीम का तेल इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद रहेगा. कई लोगों में कान बहने की भी बीमारी होती है, ऐसे लोगों के लिए भी नीम का तेल एक कारगर उपाय है।
4. काढ़ा पिएं बुखार होने पर नीम की पत्तियों का काढ़ा बनाकर पिएं।इसमें मौजूद ऐंटी-वायरल गुण इम्युनिटी बढ़ाएगा और बुखार से निजात दिलाएगा। वहीं इसको उबाल कर लेने से बाल हेल्दी रहते हैं।
5. दांतों के लिए कुछ वक्त पहले तक नीम की दातुन, ब्रश की तुलना में ज्यादा लोकप्रिय थी. एक ओर जहां दांतों और मसूड़ों की देखभाल के लिए हम तरह-तरह के महंगे टूथपेस्ट इस्तेमाल करते हैं वहीं नीम की दातुन अपने आप में पर्याप्त होती है. नीम की दातुन पायरिया की रोकथाम में भी कारगर होती है।
6. झुर्रियों से बचाए हफ्ते में 3 या 4 बार नीम की पत्तियों को उबालकर पेस्ट बनाकर स्किन पर लगाएं। इससे झुर्रियां कम हो जाएंगी। पत्तियों में ऐंटी-सेप्टिक गुण होते हैं। इसे पीसकर घाव पर लगाने से आराम मिलता है।
7. बालों के लिए भी है फायदेमंद नीम एक बहुत अच्छा कंडीशनर है,इसकी पत्तियों को पानी में उबालकर उसके पानी से बाल धोने से रूसी और फंगस जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
8. फोड़े और दूसरे जख्मों पर लगाने के लिए कई बार ऐसा होता है कि खून साफ न होने की वजह से समय-समय पर फोड़े हो जाते हैं। ऐसे में नीम की पत्ती को पीसकर प्रभावित जगह पर लगाने से फायदा होगा। साथ ही इसके पानी से चेहरा साफ करने पर मुंहासे नहीं होते हैं।